मुख्यमंत्री सम्राट ने PDSICON 2026 में देश-विदेश के चिकित्सकों से बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग का आह्वान किया
Kaushlendra pandey : मुख्यमंत्री सम्राट ने PDSICON 2026 में देश-विदेश के चिकित्सकों से बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग का आह्वान किया
आज पटना में आयोजित PDSICON 2026 (Peritoneal Dialysis Society of India Conference) के 27वें वार्षिक सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया। बिहार के प्रतिष्ठित चिकित्सकों के साथ देश-विदेश से आए वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में Peritoneal Dialysis को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह डायलिसिस की एक महत्वपूर्ण पद्धति है, जिसमें मरीज की स्थिति के अनुसार घर पर रहकर भी उपचार किया जा सकता है, जिससे कई मरीजों के लिए इलाज को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के साथ जारी रखना आसान हो सकता है।
किडनी के मरीजों के बेहतर इलाज, नई उपचार पद्धतियों और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को लेकर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। पटना में देशभर के विशेषज्ञों का एक मंच पर आना बिहार के लिए भी गौरव की बात है।
देश-विदेश से आए चिकित्सकों से बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग का आह्वान किया। PDSICON 2026 के सफल आयोजन के लिए Peritoneal Dialysis Society of India, Bihar Nephrology Forum और IGIMS की पूरी टीम को शुभकामनाएं।
हैशटैग: #PDSICON2026 #PeritonealDialysis #KidneyCare #Nephrology #Healthcare #Bihar #Patna #MedicalConference