AI के दौर में उद्योग और श्रमिक बनें विकास के साझेदार: डॉ. मनसुख मांडविया
कौशलेन्द्र पाण्डेय /केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने औद्योगिक संबंध और श्रम एवं पुरस्कार 2026 पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सतत आर्थिक विकास के लिए उद्योग और कार्यबल को साझेदार के रूप में साथ-साथ आगे बढ़ना होगा।
उन्होंने कहा कि मजबूत औद्योगिक संबंधों के लिए उद्योग, श्रमिक और सरकार के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग जरूरी है। बदलती तकनीक के दौर में कार्यस्थल की जरूरतें भी तेजी से बदल रही हैं और इन बदलावों के साथ श्रम व्यवस्था को भी आगे बढ़ाना होगा।
डॉ. मांडविया ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को युवाओं के लिए बड़े अवसरों का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि AI रोजगार और कार्यक्षेत्र में नए अवसर पैदा कर रही है। ऐसे में युवाओं को नई तकनीक के अनुरूप आवश्यक कौशल से लैस करना महत्वपूर्ण है, ताकि वे भविष्य की अर्थव्यवस्था में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के आर्थिक विकास में उद्योग और कार्यबल दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजगार, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण और औद्योगिक विकास के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
सम्मेलन में औद्योगिक संबंधों को मजबूत बनाने, श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने और AI के दौर में कार्यस्थल की बदलती चुनौतियों पर चर्चा की गई। सरकार की ओर से श्रम क्षेत्र में जागरूकता और संवाद को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी — Right Message, Right Communication
#MansukhMandaviya #LabourMinistry #IndustrialRelations #LabourAwards2026 #ArtificialIntelligence #AISkills #SkillDevelopment #Employment #Workers #CountryInsideNewsAgency