YouTube Impact Summit 2026 में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने बताई क्रिएटर इकोनॉमी और AI की ताकत
सौरभ निगम /YouTube Impact Summit 2026 में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने बताई क्रिएटर इकोनॉमी और AI की ताकत
केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने YouTube Impact Summit 2026 में विकसित भारत के निर्माण में क्रिएटर इकोनॉमी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने युवा रचनाकारों को संदेश देते हुए कहा कि तकनीक तेजी से बदल सकती है, लेकिन संवैधानिक मूल्यों को हमेशा कायम रखा जाना चाहिए। उन्होंने रचनाकारों से तकनीकी बदलावों के साथ आगे बढ़ते हुए जिम्मेदार और सकारात्मक डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत में 18,000 से अधिक YouTube चैनल 10 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। यह देश में क्रिएटर इकोनॉमी के तेजी से विस्तार और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारतीय रचनाकारों की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि AI और डिजिटल तकनीक आने वाले समय में रचनात्मक क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा कर सकती है।