प्रधानाचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य की प्रेरणा से टी.पी.एस. कॉलेज में छात्राओं के डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा
प्रियंका भारद्वाज / पटना, 9 अक्टूबर 2026।** टी.पी.एस. कॉलेज, पटना एवं यूथ ड्रीमर्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित यूनिवर्सिटी सक्सेस प्रोग्राम (USP) के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान कुमारी को शैक्षणिक एवं कौशल विकास संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लैपटॉप प्रदान किया गया।
मुस्कान कुमारी, भूगोल विषय, मेजर कोर्स की छात्रा हैं तथा स्नातक सेमेस्टर-7, सत्र 2023–27 में अध्ययनरत हैं। यह पहल विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने तथा उनके शैक्षणिक, तकनीकी एवं व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, प्लेसमेंट सेल समन्वयक डॉ. प्रशांत कुमार तथा यूथ ड्रीमर्स फाउंडेशन के प्रोजेक्ट एसोसिएट श्री प्रणय उके उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने छात्रा को प्रेरित करते हुए कहा कि डिजिटल संसाधन विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार और कौशल विकास के प्रभावी माध्यम हैं। विद्यार्थियों को इन संसाधनों का सदुपयोग करते हुए निरंतर सीखने, अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
यह पहल विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों को व्यापक बनाने के प्रति टी.पी.एस. कॉलेज और यूथ ड्रीमर्स फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।