नवी पिल्लै को शांति के नोबेल पुरस्कार पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
09 अक्टूबर 2026, पटना। बिहार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी ने भारतवंशी नवनेथम ‘नवी’ पिल्लै जी को शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री निशांत कुमार ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा, रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष तथा युद्ध अपराधों और नरसंहार के दोषियों को न्याय के कटघरे तक पहुँचाने के प्रयासों में नवी पिल्लै जी का योगदान सराहनीय है। उनका जीवन न्याय, समानता और मानवीय गरिमा के मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों एवं वैश्विक शांति के लिए समर्पित उनका योगदान गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को न्यायपूर्ण, समतामूलक और शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी।