तमिलनाडु राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के अन्य नेताओ ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है ; और कहा कि इससे पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है
पटना 17 अक्टूबर 2026 : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी,डॉ कांति सिंह,जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री संजय यादव, सुधाकर सिंह,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह,डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता , इसराइल मंसूरी,कुमार सर्वजीत , शिवचन्द्र राम,प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मो शोहैब , नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव,प्रदेश राजद नेता श्री शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, डॉ उर्मिला ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने तमिलनाडु राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। यह समर्पित, संघर्षशील और दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत बनाने के अभियान में लगे हुए थे। इनकी उम्र 49 वर्ष थी। इस दुख की घड़ी में राष्ट्रीय जनता दल का परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है की उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करे।