सांसद राजीव प्रताप रूडी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले नवनिर्वाचित MLC राहुल राज, शिक्षकों की लंबित मांगों और ज्वलंत समस्याओं को लेकर की मजबूत पैरवी
Kaushlendra Pandey पटना। बिहार में शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं, वर्षों से लंबित मांगों और उनके सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर नवनिर्वाचित विधान पार्षद (MLC) राहुल राज ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। सारण के माननीय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजीव प्रताप रूडी के मार्गदर्शन में हुई इस मुलाकात के दौरान राहुल राज ने शिक्षक समाज की आवाज को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता और मजबूती के साथ रखा।
मुलाकात का मुख्य उद्देश्य बिहार के शिक्षकों की उन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना था, जिनके समाधान की प्रतीक्षा शिक्षक लंबे समय से कर रहे हैं। राहुल राज ने शिक्षकों की विभिन्न जायज मांगों, उनके सेवागत हितों, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री से गंभीरतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राहुल राज की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया कि शिक्षकों की जायज मांगों एवं समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। साथ ही इनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख के बाद राहुल राज ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार शिक्षकों की वर्षों से लंबित अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में ठोस पहल करेगी। उनका मानना है कि शिक्षक केवल शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला ही नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला वर्ग हैं। ऐसे में उनके सम्मान, अधिकार और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
राहुल राज ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के हितों की पैरवी किसी व्यक्तिगत उद्देश्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा संकल्प है। शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के मार्गदर्शन में नवनिर्वाचित MLC राहुल राज की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हुई इस मुलाकात को शिक्षक हितों के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। अब शिक्षकों को मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के धरातल पर उतरने और वर्षों से लंबित मांगों पर ठोस निर्णय होने की उम्मीद है।
शिक्षक सम्मान हमारा संकल्प, शिक्षक हित हमारी प्राथमिकता और उनकी समस्याओं का समाधान हमारा निरंतर प्रयास है।