जनता दल यू की राजनीति भाजपा के सामने समर्पण वाली हो गई है दोनों विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद से यह स्पष्ट हो गया : एजाज अहमद
पटना /राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने दो विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि किस तरह की राजनीति भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल यू के साथ की है यह स्पष्ट रूप से दिख गया। आखिर यह बात भी लोगों के सामने आ गया कि भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के दलों के खिलाफ किस तरह से साजिश करके दोनों सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राहुल कुमार एवं तिरहुत स्नातक क्षेत्र से बृजवासी को निर्दलीय लडवाकर भाजपा ने जनता दल यू को एलिमिनेट करने की राजनीति की और इस मामले पर अब जनता दल के नेता जो भाजपा के विचारों वाले भुंजा पार्टी के लोग हैं वह चुप्पी क्यों साधे हुए हैं,आखिर सत्ता और स्वार्थ की राजनीति में भाजपा के सामने कितना समर्पण करेगी जनता दल यू का नेतृत्व। इस घटना से या स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी के सामने जनता दलवियों ने समर्पण की राजनीति कर दी है और विचारों के आधार पर अब जनता दलों में भाजपा वाले ही कहीं ना कहीं अंदर खाने से भाजपा को मजबूत करने वाली राजनीति कर रहे हैं। जिस कारण ही इस तरह की राजनीति को भाजपा बढ़ावा दे रही है और जनता दल यू के नेता खामोशी अख्तियार किए हुए हैं।