भाकपा माले कार्यालय में केन्द्रीय पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से पूर्व विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की : एजाज अहमद
पटना 2 नवंबर 2026/सीपीआईएमएल के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के संस्थापक सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश राजद नेता डॉ रामानुज प्रसाद,श्री शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, भाई अरुण कुमार , चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वामपंथी विचारधारा का एक महत्वपूर्ण नेता राज्य ने खो दिया है ,ये राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रदेश राजद के पुर्व प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने भाकपा माले कार्यालय 213 एमएलए फ्लैट में पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
और अपने शोक संदेश में डॉ रामानुज प्रसाद ने लिखा कि दुनिया भर में हावी होते दक्षिण पंथ के खिलाफ साम्यवादी विचारधारा के प्रमुख सिपाही का चले जाना एक दुखद बात है। इनके रिक्त स्थानों को भरने में समय लगेगा। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी उनके बताए गए विचारों को आगे बढ़ाकर दक्षिण पंथ के खिलाफ मजबूती से खड़े हो।