अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में सबसे पहले विकसित राज्य बनेगा देवभूमि उत्तराखंड
सौरभ निगम /अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में सबसे पहले विकसित राज्य बनेगा देवभूमि उत्तराखंड.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकसित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में काम कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड सबसे आगे रहने वाला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में उत्तराखंड की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
अमित शाह के संबोधन में उत्तराखंड के ऐतिहासिक संघर्ष को याद करने के साथ-साथ राज्य के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप भी दिखाई दिया। उन्होंने राज्यवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
मुख्य संदेश: 9 नवंबर 2000 को अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य रखा गया है।
पटना से कंट्री इनसाइड समाचार एजेंसी की रिपोर्ट।