पटना /डॉ. तृप्ति ठाकुर ने बढ़ाया बिहार का मान, AIOS की प्रतिष्ठित FAICO फेलोशिप से हुईं सम्मानित
Kaushlendra Pandey / डॉ. तृप्ति ठाकुर ने बढ़ाया बिहार का मान, AIOS की प्रतिष्ठित FAICO फेलोशिप से हुईं सम्मानित
रेटिना एवं विट्रियस विशेषज्ञता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में सफल होकर हासिल की प्रतिष्ठित फेलोशिप।
चिकित्सा जगत में अपनी प्रतिभा, समर्पण और विशेषज्ञता के दम पर डॉ. तृप्ति ठाकुर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें वर्ष 2026-27 के लिए ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) की प्रतिष्ठित FAICO (Retina & Vitreous) फेलोशिप प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है।
डॉ. तृप्ति ठाकुर ने इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए आयोजित थ्योरी एवं प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता, मेहनत और निरंतर उत्कृष्टता का प्रमाण माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि FAICO फेलोशिप, ऑल इंडिया कॉलेजियम ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी की पहल है, जो ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) से जुड़ी है। यह नेत्र रोग विशेषज्ञों के बीच एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक सम्मान है।
इस उपलब्धि के बाद दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) में डॉ. तृप्ति ठाकुर को गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। समारोह के बाद वह अपने नाम के साथ FAICO (Retina & Vitreous) की उपाधि का इस्तेमाल कर सकेंगी।
डॉ. तृप्ति ठाकुर की यह सफलता न केवल उनके पेशेवर सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर उपचार, शोध और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर चिकित्सा जगत में हर्ष और बधाइयों का माहौल है।