निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के साथ मनाई दीपावली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Kaushlendra Pandey पटना: दीपावली के पावन अवसर पर निशांत कुमार ने अपने आदरणीय पिता एवं बिहार के वरिष्ठ नेता श्री नीतीश कुमार जी के साथ दीपोत्सव मनाया। इस दौरान 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास एवं 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर दोनों ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
निशांत कुमार ने इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों और बिहारवासियों को दीपावली की अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपों का यह त्योहार परिवार और मित्रों के साथ प्रेम, उमंग एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाएं।
उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को हानिकारक एवं अत्यधिक शोर करने वाले पटाखों से दूर रखने तथा सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की, ताकि दीपावली का त्योहार सभी के लिए सुरक्षित और आनंदमय बने।
उन्होंने कामना की कि माँ लक्ष्मी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और हर घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का दीप जलता रहे।