प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए डॉ. जोशी ने दिए सुझाव/शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने किया स्वागत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Kaushlendra Pandey / पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिक्षाविद् डॉ. मुरली मनोहर जोशी गुरुवार को शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने डॉ. जोशी को बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों और राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. जोशी ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने शिक्षा के मूल उद्देश्यों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा को मजबूत करने पर जोर दिया।
श्री तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. जोशी का अनुभव और मार्गदर्शन हमारे लिए सर्वोपरि है। उनके सुझाव बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में उपयोगी साबित होंगे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, संगठक श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, मंत्री श्री प्रमोद चन्द्रवंशी, सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर और विधान पार्षद श्री जीवन कुमार उपस्थित रहे।