मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद, ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
Kaushlendra Pandey पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को समर्पित किए जाने वाले महत्वाकांक्षी ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विस्तार से बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों और आयोजन से जुड़े विषयों पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को ‘नीतीश सेतु’ की सौगात देंगे। इस लोकार्पण के साथ बिहार के आधारभूत संरचना और विकास के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी