जल जीवन मिशन 2.0: ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, एक लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
दिल्ली /जल जीवन मिशन 2.0: ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, एक लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण.
इस कार्यक्रम के तहत जल जीवन मिशन की विस्तारित अवधि के दौरान कम से कम एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित और प्रमाणित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए लगभग 111.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पूरी राशि का वहन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अपने बजट से करेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTI) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके जरिए ग्रामीण युवाओं को जल आपूर्ति से संबंधित तकनीकी कार्यों में दक्ष बनाया जाएगा।
165 घंटे का होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
युवाओं को कुल 165 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 120 घंटे संस्थागत प्रशिक्षण तथा 45 घंटे अनिवार्य कार्यस्थल प्रशिक्षण (On-the-Job Training) शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि गांवों में प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता से पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। साथ ही कौशल विकास की राष्ट्रीय व्यवस्था को ग्रामीण जल क्षेत्र से जोड़ने से युवाओं के लिए आजीविका के नए अवसर भी तैयार होंगे।
इस कार्यक्रम की निगरानी के लिए संयुक्त संचालन समिति भी गठित की जाएगी, जो प्रशिक्षण के लक्ष्य, कार्यक्रम के क्रियान्वयन और धनराशि के उपयोग पर नजर रखेगी।
कुल मिलाकर, जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नल जल मित्र कार्यक्रम ग्रामीण भारत में कौशल विकास, स्थानीय रोजगार और पेयजल व्यवस्था के बेहतर रखरखाव को एक साथ जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे एक लाख युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ गांवों में पेयजल सेवाओं को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।