ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद न्यूजीलैंड के लिए कठिन हुई
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का 37वां मुकाबला वर्तमान विजेता ऑस्ट्रेलिया और उप विजेता न्यूजीलैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 86 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 243 रन बनाए हैं। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 43.4 ओवरों में 157 रन पर सिमट गई।