Maharashtra Haryana Assembly Election 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान जारी, मोहन भागवत ने दिया वोट
प्रिया सिन्हा, संपादक
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर की सुबह से ही विधानसभा चुनाव के लिए लोगों ने अपने बहुमुल्य मतदान करना शुरु कर दिया है। बता दें कि आज 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाने हैं। जहां एक ओर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन है। यही नहीं, आज हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होना है। सूत्रों के अनुसा बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर देखने को मिल रही है। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए हैं।
सुबह-सुबह मतदान करने वालों की सूची में पहला नाम है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का। बताते चलें कि मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया, वोट करने के बाद उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील भी की।