पटना /हिन्दी की विदुषी और वरिष्ठ कथा-लेखिका ममता कालिया बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के फ़ेसबुक पटल पर लाइव
हिन्दी की विदुषी और वरिष्ठ कथा-लेखिका ममता कालिया आज पटना के बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के फ़ेसबुक पटल पर लाइव थीं। उन्होंने कहा कि, मेरे पिताजी ने मुझे रामवृक्ष बेनिपुरी जी की पुस्तक ‘गेहूं और गुलाब’ पढ़ने को दिया था। मैं उसे पढ़कर चमत्कृत हो गई थी।…