प्रिया सिन्हा, संपादक
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है… बता दें कि बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आईईडी विस्फोटकों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है…
सूत्रों की मानें तो यह तीनों आतंकी आईएसआईएस से प्रभावित बताए जा रहे हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल ने इसलाम, रंजीत अली और जमाल नाम के तीन लोगों को असम के गोलपारा जिले से एक किलो आईईडी विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इन आतंकियों की मंशा दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़ी आंतकी साजिश को अंजाम देने की थी, लेकिन समय रहते ही पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया।
बताते चलें कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह तीनों पहले असम के एक बड़े मेले में विस्फोट करने वाले थे।

























