मध्य प्रदेश-सीएम कमलनाथ ने कहा – बहन, बेटियों की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरतें, पुलिस
भोपाल-संजय कुमार
प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचारों को रोकने के लिए कमलनाथ सरकार कड़े कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया है कि बहन-बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा व उनको सम्मान दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में प्रदेश में अपराध बढ़ा और राज्य बदनाम हुआ। लेकिन हम इस दाग़ को धोने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।