जबलपुर से सागर जा रही तेज रफ्तार बस पलटी
जबलपुर-रंजय कुमार,
शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के बायपास के पास तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो चुकी है। जबकि 50 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। तेज रफ्तार बस ने पहले आटो को टक्कर मारी उसके बाद नाले में पलट गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा। जहां घायलों को भर्ती कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बस सुबह 8:20 पर जबलपुर से सागर के लिए रवाना हुई थी।