गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून जनसभा को संबोधित करते
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी सीएए को लेकर आए हैं और सीएए के खिलाफ ये राहुल बाबा और कंपनी ब्रिगेड ममता, अखिलेश, बहन मायावती भ्रम फैला रहे हैं। सारी की सारी ब्रिगेड ‘कांव कांव’ करने लगी है। अमित शाह ने कहा कि विभाजन के समय, हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन बांग्लादेश में 30 फीसदी और पाकिस्तान में 23 फीसदी की थे। तब दोंनो देशों का गठन किया गया था। लेकिन वर्तमान समय में 7 फीसदी और 3 फीसदी रह गए हैं।