मुख्यमंत्री कमलनाथ और सलमान खान 3 फरवरी को होने वाला आईफा अवार्ड के तारीखों की घोषणा संयुक्त रूप से करेंगे
भोपाल- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 3 फरवरी को इंदौर में आयोजित होने वाले आईफा अवार्ड के संबंध में बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान के साथ मीडिया को जानकारी देंगे। जानकारी मिली है कि 3 फरवरी को होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम कमलनाथ और अभिनेता सलमान खान आईफा अवार्ड के तारीखों की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि इस बार सिनेमा जगत का प्रतिष्ठित आईफा अवार्ड समारोह मार्च या अप्रैल में इस बार मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियों का दौर जारी है।