उत्तर प्रदेश,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान को खतरा है। आतंकी योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मंदिर में हमला करके मारने की साजिश रच रहे हैं। जिसका पर्दाफाश हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ पर आतंकी पत्रकार के भेष में हमला कर सकते हैं। हमले की आशंका को देखते हुए गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं। इस मंदिर में आतंकियों ने योगी आदित्यनाथ की हत्या करने का योजना बनाई है। हालांकि आतंकियों की इस साजिश का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर के पत्रकारों की लिस्ट ली है। साथ ही एलआईयू जांच कराने के बाद सबका फोटोयुक्त पहचान पत्र बना दिया है। अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज के लिए गोरखनाथ मंदिर में वही पत्रकार प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास पुलिस से जारी पहचान पत्र रहेगा। पुलिस ने मंदिर का सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया है। मंदिर के आसपास हथियारबंद अधिक फोर्स भी बढ़ा दी गई। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों को असुविधा ना हो और उनकी पहचान हो सके इसके लिए पहचान पत्र बनवाया गया है।



























