पटना में अपराधियों ने एक बार फिर से हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला बाढ़ के पंडारक थाना के मझला बीघा से जुड़ा है जहां हथियारबंद अपराधियों ने कुख्यात को गोलियों से भून डाला जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतक की पहचान पंडारक और टाल इलाके के कुख्यात विजय उर्फ बहरा यादव के रुप में हुई है.

























