बिहार योग सोसाइटी द्वारा आयोजित राजस्तरीय योग प्रतियोगिता मे वेस्ट चम्पारण की नेहा ने प्रथम पुरस्कार जीता, केंद्रीय प्रभारी अजित जी के द्वारा सम्मानित किया गया
कौशलेन्द्र पाण्डेय,
इस योगासन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग बालिका में पश्चिम चंपारण की निधि कुमारी प्रथम स्थान, वैशाली से वीणा कुमारी द्वितीय स्थान एवं पश्चिम चंपारण से कविता कुमारी तृतीय स्थान आए। वहीं सीनियर वर्ग बालक में पश्चिम चंपारण से रितेश कुमार प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पटना से प्रभात कुमार, वैशाली से उत्तम कुमार तृतीय स्थान आएं। तथा जूनियर वर्ग बालिका में पटना से कोमल कुमारी प्रथम स्थान, आरुषि कुमारी पटना से द्वितीय स्थान, सुधा कुमारी मुजफ्फरपुर से तृतीय स्थान आई। वहीं जूनियर वर्ग बालक में शिवहर के सूर्य प्रकाश आर्य प्रथम स्थान, शिवहर से चंद्र प्रकाश आर्य द्वितीय स्थान एवं बेगूसराय से सुंदरम कुमार तृतीय स्थान आए।