सुगौली में नियोजित शिक्षकों का हड़ताल जारी
सरोज मिश्रा “अजित”, सुगौली ।
समान काम के बदले समान वेतन एवं अन्य मांगो को लेकर “बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति” के आहवान पर हड़ताली नियोजीत शिक्षको ने स्थानीय विधायक श्री रामचन्द्र सहनी को उनके आवास पर घेराव किया तथा ज्ञापन सौपा । इस अवसर पर शिक्षक नेता शम्स तब्रेज, नीतेश कुमार, बाबूलाल बैठा, नीलीमा कुमारी, मुनीलाल सहनी, कमलेश कुमार, विवेक मिश्रा, प्रमोद कुमार, अरविन्द मिश्रा, खुर्शीद आलम, मो. इलियास सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें ।