मुजफ्फरपुर के SBI बैंक में 2.5 लाख की लूट, अपनी गाड़ी से आए थे अपराधी,
पुष्कर पराग /मुजफ्फरपुर के SBI बैंक में 2.5 लाख की लूट, अपनी गाड़ी से आए थे अपराधी,
मुजफ्फरपुर में बड़ी लूट की घटना सामने आई है. अपराधियों ने एसबीआई के पारू शाखा से 2.5 लाख कैश लूट लिए और वहां से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए आधा दर्जन अपराधी आए थे और बैंक लूट कर भाग निकले.हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. घटना को मंगलवार को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है. अपराधी ने हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं पुलिस अभी मामले के तय तक जाने का प्रयास कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी गाड़ी पर सवार होकर आए थे. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है. खबर लिखे जाने तक अपराधियों के बारे में कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पायी है.वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. हालांकि इस लूट की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतनी टाइट सिक्यूरिटी के बावजूद अपराधी लूट जैसी घटना को कैसे अंजाम दे सकते हैं.