मोतिहारी, पुष्कर पराग
कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरा देश हाई अलर्ट पर है, वहीं, बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से महामारी को लेकर प्रशासनिक उदासीनता सामने आई है. जहां, कोरोना संक्रमण यात्रियों की स्क्रिनिंग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. जिस कारण जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर तक जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन से बापूधाम रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग प्रक्रिया नहीं की गई. सभी यात्री बिना जांच करवाए हीं अपने-अपने गणतव्य को चले गए.























