नीतीश कुमार की पुलिस फुल पावर मे /मुझे मिला है फुल पॉवर कहकर सब्जी लिए युवक पर टूट पड़ी पुलिस, विरोध करने पर मार दी गोली/पुलिसकर्मी गिरफ्तार
पुष्कर पराग,
दानापुर बस स्टैंड के पास बुधवार की रात पिकअप में दियारा से आलू लेकर दानापुर बाजार लौट रहे एक युवक को लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वसूली का विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। युवक ने जब मारपीट का विरोध किया तो सिपाही ने उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान सोनू साव के रूप में हुई है। जख्मी के बयान पर आरोपित अनिरुद्ध कुमार, रजनीश कुमार और बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आइजी संजय सिंह ने कहा कि युवक की पिटाई और गोली मारने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, वारदात की जांच की जा रही है।