पूरा देश एक ओर जहां कोरोना जैसे महामारी के दौर से गुजर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ पटना में गर्दनीबाग के छात्र जेडीयू महासचिव शुभम मिश्रा और गर्दनीबाग थाना प्रभारी अभिजीत कुमार गौतम जी ने अपनी तरफ से गरीब बेसहारा लोगों में खिचड़ी बांटने का काम किया। उन्होंने कहा देश में अभी बहुत बुरा संकट का समय चल रहा है। जिससे हम सबको मिलकर जीत हासिल करना है। आगे निकलना है और जिनसे जो भी मदद हो गरीब और भूखे लोग के लिए वह सभी अपने तरफ से पुण्य काम को करें। और सरकार की मदद करें जो गरीब बेसहारा लोग हैं, उनको एक समय का खाना मिले। लॉक डाउन की वजह से सब कुछ बंद है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही देखते हुए छात्र जेडीयू के महासचिव शुभम मिश्रा, छात्र नेता अजित, रंजन यादव ने यह कदम उठाया और गरीबों की सेवा में जुट गए।
रुपेश झा, वरीय संवाददाता



























