अनुज मिश्रा /कोरोना संकट के बीच उपर वाले ने दिल्ली एन सी आर में एक दूसरा ही झटका दिया है। शाम 5:45:03 पे दिल्ली एन सी आर में भूकंप के झटके महसूस किया गए है , रिक्तर स्केल पे इसकी तीव्रता 4.1 बताई जा रही है . अभी तक किसी जान माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है । हलांकि तीव्रता हल्की थी और कुछ चंद सेकेंड के लिए ही थे इसलिए किसी जान माल के नुकसान की उम्मीद नहीं है ।झटके महसूस होते ही सब लोग अपने घरो से निकल कर सडको पे आ गए। एक तरफ जहा दिल्ली वासी पहले से ही कोरोना और लॉक डाउन से डरे हूए है वही इस भूकंप ने सबको सदमे में डाल दिया है l




























