दरभंगा/लहेरियासराय। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद , पार्षद पति डॉ. अब्दुस्सलाम खान (मुन्ना खान) बुधवार को दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम से मिलकर अपनी ओर से अपने व आसपास के वार्डो में हो रही समस्याओं को रखा। मालूम हो पिछले 5 दिनों से वार्ड 29 एवं वार्ड 29 से सटे कई वार्डों में वार्ड नंबर 29 स्थित पीएचईडी विभाग के वाटर टैंक द्वारा जल आपूर्ति बंद है। लोगो के घरो में पिछले कई दिनों से पीने का पानी नही पहुंचने से रमजान में काफी समस्याओं के साथ रोजेदार रोजा रखने पर मजबूर हो रहे है। जिसकी कई बार स्थानीय पार्षद मुन्ना खान ने मौखिक शिकायत किया गया। लेकिन आज तक वार्ड में जलापूर्ति नहीं हुई अभी रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और इसी समय जल आपूर्ति बंद होने से लोगों को काफी समस्या हो रही है लोगों को मजबूरन लॉक डाउन जैसी स्थिति में अपने घरों से निकलकर बाहर सार्वजनिक चापाकल से पानी लाने जाना पड़ता है। पूर्व पार्षद मुन्ना खान ने पीएचइडी कार्यालय पहुंचकर वहां के कर्मचारियों को फटकार लगाया और कहां के अभी लॉक डाउन है और रमजान का महीना भी है और लोगों को पानी के लिए बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसलिए जल्द से जल्द इसको ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से निदान मिल सके जिला अधिकारी से मिलकर दिया आवेदन जिसे देख कर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया के 2 दिन के अंदर पेय जल की समस्याओ का समाधान कर दिया जाएगा।



























