राकेश कुमार, मुख्य संवाददाता
मोतिहारी के विख्यात अधिवक्ता नरेंद्र देव की गाड़ी आज रात 2:00 बजे के करीब लखनऊ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन यह सुखद संयोग ही था कि अधिवक्ता नरेंद्र देव बाल बाल बच गए और किसी प्रकार की हानि नहीं हुई ज्ञात हो की श्री देव अपनी पुत्री को लाने कोटा जा रहे थे,उनकी पुत्री कोटा में पढ़ रही है और लोकडाउन में फंसी है। कल बुधवार की शाम 5:00 बजे के करीब वह मोतिहारी से कोटा के लिये निकले और रात के करीब 2:00 बजे लखनऊ पहुंचे जहां चलती हुई गाड़ी पर नीलगाय कूद गया ,जिसके कारण गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया इस दुर्घटना में श्री देव को हल्की छोट आई है पर अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके साथ अधिवक्ता रजत कुमार भी थे।श्री रजत भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। गाड़ी की स्थिति देखकर कहा जा सकता है कि यह सुखद संयोग ही था कि ऐसे भीषण दुर्घटना में अधिवक्ता द्वय को कोई चाओ नही आई।






























1 Comments
मयंक राज
सबसे बड़ी बात बड़े अधिबक्ता है पर जिस गाड़ी से चल रहे है उसका नंबर प्लेट DTO आफिस वाला ,जिसे लगाना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है ,नही लगा कर चल रहे है ।