आदरणीय राबड़ी देवी जी, आप लोगों ने अपने 15 वर्षो के शासनकाल मे हत्या ,लूट ,अपहरण, डकैती एवं नरसंहार को बिहार का पहचान बना दिया, लगता है आप भूल गई हैँ -अंजुम आरा, प्रवक्ता, जेडीयू
श्रीमती राबड़ी देवी जी, आप लोगों ने अपने 15 वर्षो के शासनकाल मे हत्या ,लूट ,अपहरण, डकैती एवं नरसंहार को बिहार का नसीब बना दिया था।बिहार की गरीब जनता का हक मारकर अरबों रू.की जमीन, मिट्टी एवं मॉल बनाया ,जिसके कारण बिहार की जनता ने आप लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है।प्रवासी नेता प्रतिपक्ष, एवं आपके कमाऊ पुत्र जो 28 वर्ष में अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं ,का बौखलाहट, घबराहट एवं मर्यादा को हिंदुस्तान की पूरी जनता ने एक चैनल पर देखा है।बिहार सरकार, जनता की इकरार एवं बुलंद इकबाल वाली सरकार है । प्रवासी मजदूर एवं छात्र बिहार वापस लौट रहे हैं, प्रवासी नेता प्रतिपक्ष कब बिहार लौट लौटेंगें, यह बताइए.
कौशलेन्द्र पाराशर
Nice!
We need these types of people only for our society,
Rabri devi think negative and that’s why only she is not good for our society.
We need people like you only Anjum ji.