मुजफ्फरपुर /एईएस व कोरोना से बचाव को लेकर किया जागरुक
देवरिया कोठी, थाना क्षेत्र के लखनौरी , मोहब्बतपुर , बुढानपुर आदि गांव मे वृहस्पतिवार के दिन युवा नेता रवि श्रीवास्तव ने एईएस व कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरुक किया । इस दौरान रवि श्रीवास्तव ने एईएस से बचने के लिए बच्चों पर विशेष ध्यान देने , रात को भूखे पेट नही सोलाने व बासी भोजन से परहेज करने की अपील किया तथा कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगो को मास्क पहनने , शारीरीक दूरी का ख्याल रखने व बेवजह सड़को पर धूमने से बचने की अपील की । वही युवा नेता रवि श्रीवास्तव ने देवरिया मे पत्रकारो को संबोधित करते हुये कहा कि एक ओर जहां कोरोना महामारी से आम गरीबों और किसानों के समक्ष संकट खड़ा है वहीं दूसरी ओर एईएस की कहर से बच्चों के मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है । ऐसे संकट में सभी लोगो को सजग और जागरुक होना होगा । तभी ऐसे बीमारी से जंग जीती जा सकती है ।
सतीश मिश्रा, संवाददाता