लुधियाना पुलिस के द्वारा कई चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर करने के बाद उनके जगह पर दुसरे अधिकारियो की मौजूदगी की गई। थाना साहनेवाल अंतर्गत कंगनवाल चौकी की कमान अब उपिंदरजीत सिंह को सौपा गया है। करोना योद्धा कर्मठ पुलिस अधिकारी उपिंदरजीत सिंह, जिन्होंने पहले थाना डाबा में रहकर जनता की सेवा कर दिन रात एक किया और कर्म से पहचान बनाई अखिल भारतीय मजदूर काउंसिल के युवा प्रधान राज सिंह राजपूत ने उनका सुस्वागतम किया और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और कंधे से कंधा मिलाकर क्राइम खत्म करने में उनका साथ देने को वचनबद्ध हुए। कोरोना महामारी मे पुलिस की भुमिका अहम है। इस मौके पर राज सिंह राजपूत के साथ कृष्णा लाल शर्मा, सुशील लाला, जसविंदर बरार, सोनू सिंह, जितेन्द्र सिंह एवं अन्य पूर्वांचल समाज के कई लोग मौजूद रहे। संकट की घड़ी में सबको सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए।राज सिंह ने कहा पुलिस के सहयोग के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए समाज को सुरक्षित रखने के लिए फ्रंटलाइन पर डटे डॉक्टर, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों को सम्मान देना चाहिए। जान दांव पर लगाकार काेराेना से लड़ रहे डाॅक्टराें, पुलिस कर्मी का हमे सदा सम्मान करना चाहिए क्युकी असली हीरो पुलिस ही है, जिसकी वजह से हम कोरोना को मात देने मे सफल होंगे।
निखिल दुबे,





























