दिल्ली / कारोबारियों को मिला PM मोदी का साथ, कहा: बढ़ाए एक कदम और सरकार बढ़ाएगी चार कदम
यूं तो इस महामारी कोरोना के चलते देश में आर्थिक स्थिति को लेकर कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। और ऐसे में केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को सही पटरी पर लाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत कर डाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जून, 2020 को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सालाना कार्यक्रम को संबोधित कर यहां कारोबारियों को भरोसा दिया कि वह उनके साथ हैं… आप एक कदम आगे बढ़ाइए, सरकार चार कदम आगे बढ़ाएगी।
यही नहीं, उन्होंने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर सरकार की सोच को भी सामने रखा। उन्होंने यह साफ कहा कि देश अब लॉकडाउन को पीछे छोड़ चुका है… और आज से यानी कि 2 जून से तीन महीने पहले देश में एक भी PPE किट नहीं बनती थी, लेकिन आज रोज तीन लाख किट बन रही हैं। आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी हर जरूरत का ध्यान सरकार रखेगी… पीएम मोदी ने यह भी कहा कि CII हर सेक्टर को लेकर एक रिसर्च तैयार करे और प्लान मुझे सौंपे।
और तो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस कार्यक्रम में यह बात भी कही कि कोरोना वायरस के इस संकट में इस तरह के ऑनलाइन इवेंट शायद यही एक न्यू नॉर्मल है, लेकिन यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज भी हमें इस वायरस से लड़ना है, तो दूसरी ओर अर्थव्यवस्था का भी ध्यान रखना होगा… पीएम मोदी ने आशा जताया कि हम अपनी अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार को बिल्कुल वापस पाएंगे।
पीएम मोदी यहीं नहीं रूके… उन्होंने आगे कहा कि मुझे देश की क्षमता, टैलेंट और टेक्नोलॉजी पर भरोसा है, यही वजह है कि हमें विश्वास है कि हम एक बार फिर अर्थव्यवस्था को तेज़ रफ्तार देंगे। कोरोना ने हमारी स्पीड भले ही धीमी की हो, लेकिन भारत लॉकडाउन को पीछे छोड़कर अनलॉक फेज़ में घुस चुका है…
बताते चलें कि पीएम मोदी ने कारोबारियों को यह भी भरोसा दिया कि वह उनके साथ खड़े हैं और आप दो कदम आगे बढ़ाएंगे तो सरकार चार कदम आगे बढ़ाएगी। रणनीतिक मामलों में किसी दूसरे पर निर्भर रहना ठीक नहीं है, आत्मनिर्भर भारत का मतलब रोजगार पैदा करना और विश्वास पैदा करना है ताकि भारत की हिस्सेदारी ग्लोबल सप्लाई चेन में मजबूत हो सके।
प्रिया सिन्हा, चीफ सब एडिटर