मुजफ्फरपुर के जिला आवासीय कार्यालय पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) का एकदिवसीय धरना का आयोजन जिलाध्यक्ष शरीफुल हक के नेतृत्व में हुआ,धरना में बिहार सरकार द्वारा गरीबों को अब तक राशनकार्ड मुहैया नहीं कराना,बिहारी प्रवासियों के लिए कोरोंटाईन सेंटर पर बिछावन, मच्छरदानी, पेयजल, शौचालय,की समुचित व्यवस्था ,कोरोंटाईन सेंटर में दिये जा रहे भोजन गुणवत्ता बनाई जाये और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा निर्गत निर्देश के अनुसार भोजन की व्यवस्था की जाये,गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी राशन कार्ड धारियों को सरकार के द्वारा निर्धारित राशन का वितरण किया जायेगा,जिन गरीबों के पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी मुफ्त में राशन दिया जाये ,गिरती विधि-व्यवस्था को ठीक करते हुये हत्या बालात्कार लूट जैसे अपराध को अविलंब रोका जाये, मनरेगा का कार्य सिर्फ मजदूरों के द्वारा कराया जाये #धरना में महानगर अध्यक्ष अमितविक्रम,प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, युवा जिलाध्यक्ष अमित कुमार, युवा जिला प्रभारी मुकेश पाठक,युवा उपाध्यक्ष राहुल कुमार , कन्हैया गुप्ता, नंदलाल राय,मो०शकील,नबी आलम,ध्रुव श्रीवास्तव,सतीश सिंह,विनय कुमार सिंह,मो०कलाम, मुंशी राय,मो०मकबूल,एकरामूल हक, बिंदेश्वरी कुशवाहा, नौशाद आलम,शमीम,अब्दुल बदूद उर्फ लाल बाबू,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुये.
सत्यजीत प्रकाश, वरीय संपादक




























