आज पूरे सूबे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने थाली पीट कर,बिहार सरकार पर हमला बोले और इसका विरोध किया है।
गया-वर्तमान सरकार ने कोरोना के नाम पर मजदूरों की हत्या की है।तथाकथित इस हत्यारी सरकार के खिलाफ आज पूरे सूबे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने थाली पीट कर इसका विरोध किया है।कोरोना के नाम पर सरकार ने गरीब मजदूरों को कोरोनटाइन कर भूखे मारने की साजिश किया है। कोरोटिन के नाम पर पूरे देश में भूख से कई मजदूरों की मौत हो गई। इस मौत का बदला लेने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने आज से थाली पीटकर देश भर में चुनावी बिगुल खूब दिया है। बिहार के गया में राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर बाहुबली नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव कहा है कि आज से वर्तमान सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार ने कोरोना के नाम पर गरीब , मजदूर और असहाय लोगों के साथ भद्दा मजाक किया है। कोरोटिन सेंटरों में भुखमरी के कगार पर मजदूरों को छोड़ दिया गया। वर्तमान सरकार की खिलाफत करते हुए राजद के बाहुबली नेता डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार से सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार आने वाले चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा।
संजीव कुमार सिन्हा