मुजफ्फरपुर-जिले के कटरा निवासी सुरेश साह को कोरोना के संदिग्ध के रूप में पहचान की गई
मुजफ्फरपुर,
जिले के कटरा निवासी सुरेश साह, उम्र 51 वर्ष जो अपने पत्नी के साथ 1जून को दिल्ली से आए थे और उन्हें कटरा मध्य विद्यालय में क्वॉरेंटाइन केंद्र में में रखा गया था। तबीयत खराब होने के बाद प्रखंड हेल्थ कोरनटाइम केंद्र में वे अपने पत्नी के साथ रह रहे थे ।जहां स्थानीय पीएचसी द्वारा उनका इलाज चल रहा था ।4 जून को रात में सदर अस्पताल में भर्ती हुए ।05 जून को सुबह लगभग 7:00 बजे इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई ।2 जून 2020 को उनका और उनके पत्नी का सैंपल लिया गया था जिसका रिपोर्ट आज यानी 06 जून को 5:00 बजे प्राप्त हुआ। रिपोर्ट में मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनके पत्नी का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है ।निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मृतक सुरेश साह का अंतिम संस्कार किया जाएगा ।सरकार द्वारा सहायता राशि के रूप में चार लाख की राशि उनके परिजन को उपलब्ध कराई जाएगी। उनकी पत्नी को मेडिकल टीम द्वारा आइसोलेट करने की प्रक्रिया की जा रही है।उनके क्लोज कांटेक्ट की जानकारी भी मेडिकल टीम द्वारा प्राप्त कीजा रही है।
सतीश मिश्रा