पटना /तेजस्वी पहले परीक्षा से डरते थे अब चुनाव से : अरविन्द कुमार सिंह, बीजेपी प्रवक्ता
पटना, 10 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अरबिन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में विपक्षी दल के एक युवा नेता पढ़ाई के समय परीक्षा से डरते रहे और अब राजनीतिक में आने के बाद चुनाव से डरते हैं। कारण यह कि उन्होंने न कभी ठीक से पढ़ाई की और न ही राजनीति। श्री सिंह ने आज यहां कहा कि राजनीति में आने के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जनप्रतिनिधि के रूप में कभी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। नतीजे सामने हैं, न पढ़ाई में आगे बढ़ पाये और अब सियासत में भी सिफ़र की ओर हैं। समय के साथ-साथ हर चीज बदलते हैं। चुनाव प्रणाली भी और चुनाव प्रचार के तरीके भी। श्री सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी आप खुद लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन अपने चाहने वालों को हमेशा लालटेन युग में रखा। लालटेन युग में रहने वाले वर्चुअल रैली में शामिल कैसे हो सकते हैं। आपकी पार्टी और आपकी पार्टी की सरकार ने हमेशा लोगों को विकास की रोशनी से दूर रखा। अब लोग इस बात को समझ गये हैं और लालटेन से तौबा कर चुके हैं। उन्हें लालटेन नहीं, एलईडी की रोशनी चाहिए। और आप किस फेक चुनाव की बात करते हैं, जब बैलेट बॉक्स बदल दिए जाते थे और उससे तथाकथित जिन्न निकलता था । ये सब भूल चाहिए, वह फेक जमाना अब नहीं लौटनेवाला।
शैलेश तिवारी, वरीय संवाददाता.