पटना /आज मुख्यमंत्री नीतीश के हो जायेगे पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, जेडीयू कार्यालय में स्वागत की तैयारी शुरू-कई मंत्री मौजूद रहेंगे
आज जेडीयू का दामन थामेंगे पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, दो और विधायक होंगे शामिल.बिहार विधानसभा नजदीक है और ऐसे में एक बार फिर जेडीयू की बल्ले- बल्ले हो गयी है. दरअसल, दो दिन पहले आरजेडी के विधायक जेडीयू में शामिल हुए थे. आज एक बार फिर आरजेडी से नाखुश होकर तीन विधायक जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं.आरजेडी के जो विधायक आज जेडीयू में शामिल होंगे उनमें लालू यादव के समधी चंद्रिका राय का नाम सबसे ऊपर है. परसा विधानसभा सीट से विधायक चंद्रिका राय लंबे अरसे से लालू परिवार और आरजेडी से नाराज चल रहे हैं और यह पहले से तय माना जा रहा था कि वह जेडीयू का दामन थामेंगे.
पुष्कर पराग की रिपोर्ट.