कंगना की शिवसेना और संजय राउत संग बहस को लेकर चर्चा में रहीं। दोनों पक्षों की ओर से जुबानी जंग काफी बढ़ गई थी जिसके बाद बीएमसी ने मुंबई स्थित कंगना के ऑफिस में तोड़-फोड़ मचाई। इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कंगना ने बीएमसी से मुआवजे की मांग की है।
विवादों के कारण सुर्खियों में रहने के बाद अब कंगना रनौत वापस काम पर लौट गई हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। अब कंगना ने सेट से पहली तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे डायरेक्टर एएल विजय के साथ देखी जा सकती हैं।
कंगना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘सुप्रभात दोस्तों, ये कल सुबह सीन डिस्कशन की कुछ तस्वीरें हैं, जिसमें मेरे बेहद प्रतिभाशाली डायरेक्टर एएल विजय जी हैं। दुनिया में बहुत सारी जगह है पर मेरे लिए फिल्म का सेट सबसे ज्यादा सुकून देने वाली जगह है। #Thalaivi’. इन तस्वीरों में कंगना अपने डायरेक्टर के साथ बातें करती दिख रही हैं जिसमें विजय मास्क पहने नजर आ रहे हैं।
मालूम हो कि ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है जिसमें कंगना, जयललिता का रोल निभा रही हैं। फिल्म के दूसरे पोस्टर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। इनमें कंगना का लुक देखने लायक है। यह कंगना के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म में जयललिता के बचपन से लेकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।
कौशलेन्द्र पाण्डेय.