जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को 14 महीनो के बाद रिहा कर दिया गया। मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के साथ ही नजरबंद कर दिया था। उसके बाद से अब उनकी रिहाई हो पाई है।
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटाने से एक दिन पहले चार अगस्त की रात को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती को नजरबंद किया गया था।
मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने उनकी रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
इल्तिजा मुफ्ती ने महबूबा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि अब महबूबा मुफ्ती की गैरकानूनी हिरासत खत्म हो गई है तो मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया।
निखिल दुबे