परसा /सारण /मुख्यमंत्री नीतीश 21 को आएंगे परसा विधानसभा के दुर्गा उच्च विद्यालय, सुतिहार मे NDA प्रत्याशी चन्द्रिका राय के समर्थन मे
मुख्यमंत्री 21 को आएंगे परसा- आगामी 3 नवम्बर को विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परसा विधानसभा क्षेत्र के डेरनी स्थित दुर्गा उच्च विद्यालय सुतिहार के प्रांगण में पहुचेंगे । इसकी जानकारी परसा के जदयू प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय ने देते हुए कहा कि आगामी 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 बजे दिन में निश्चय संवाद कार्यक्रम के तहत सभा संबोधन करेंगे ।इस कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी शामिल होंगे ।इस कार्यक्रम को लेकर NDA कार्यकर्ताओ में उत्साह है । पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने कहा परसा विधानसभा नितीश कुमार का स्वागत करने के लिए तैयार है. चंद्रिका राय ने कहा इस बार का विधानसभा चुनाव परसा की जनता लड़ रही है, ऐतिहासिक जीत होगा. यह मेरे पिताजी का विधानसभा क्षेत्र है,