पटना /”2025 के लिये बीजेपी का मास्टर प्लान तैयार” बीजेपी ने चिराग के दलित राजनीती पर किया स्ट्राइक, राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कामेश्वर चौपाल होंगे बिहार के उप मुख्यमंत्री?
बीजेपी ने बिहार में बड़ी उलटफेर करते हुए 2025 की चुनावी तैयारी शुरू कर दी. बिहार के कर्मठ दलित नेता कामेश्वर चौपाल को बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाकर बहुत ही बड़ा स्ट्राइक किया. अगर बिहार में कामेश्वर चौपाल बिहार के मुख्य उपमुख्यमंत्री हो जाते हैं यह बहुत बड़ी बात होगी. बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर बीजेपी के वरिष्ठ दलित नेता और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कामेश्वर चौपाल को बिहार एनडीए की सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसकी चर्चा काफी तेज है। चर्चा के बीच कामेश्वर चौपाल आज सुबह दिल्ली से आनन-फानन में पटना पहुंच भी गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कामेश्वर चौपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर नारे लगाए-बिहार का डिप्टी सीएम कैसा हो..कामेश्वर चौपाल जैसा हो। इसके बाद अब इसकी चर्चा तेज है कि कामेश्वर चौपाल को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है।लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान कभी बीजेपी की तरफ से एक बड़ा संदेश होगा. अगर कामेश्वर चौपाल बिहार के उपमुख्यमंत्री हो जाते हैं तो 2025 में बीजेपी को बिहार में सत्ता से आने से कोई नहीं रोक सकता.
कौशलेन्द्र की रिपोर्ट.