पटना ब्यूरो /मुख्यमंत्री नितीश के उत्तराधिकारी बने आरसीपी सिंह, आज से राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे /पुर्व मंत्री चन्द्रिका राय सहित अनेक मंत्रियों ने दी बधाई
बिहार के लोकप्रिय विकास पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सदन में संपन्न हुई। बैठक मे आरसीपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आदरणीय श्री आरसीपी सिंह जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय श्री केसी त्यागी जी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष आदरणीय वशिष्ठ नारायण सिंह जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री अशोक चौधरी जी, सांसद आदरणीय श्री ललन सिंह जी, बिहार सरकार के मंत्री आदरणीय श्री विजय चौधरी जी, बिहार सरकार के मंत्री आदरणीय श्री विजेंद्र यादव जी, जदयू वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री संजय झा जी एवं अनेक राज्यों से आए जदयू के वरिष्ठ पदाधिकारी गण रहें.
पुर्व मंत्री चन्द्रिका राय, स्वस्थ मंत्री मंगल पाण्डेय सहित अनेक मंत्रियों ने दी बधाई.
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट.