लखनऊ डेस्क /कोहरे के कारण लखनऊ शहर में एक ट्रक पुलिस चौकी में जा घुसा. हादसा भयावह हो सकता था
लखनऊ : इन दिनों पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है. कोहरे के कारण लखनऊ शहर में एक ट्रक पुलिस चौकी में जा घुसा. हादसा भयावह हो सकता था लेकिन यह संयोग ही था कि कोई पुलिसकर्मी उस समय पुलिस चौकी मे मौजूद नहीं था, वरना हादसा काफ़ी भयानक हो सकता था,
हादसे की तस्वीरें बया कर रही है की ट्रक की रफ्तार कितनी तेज थी. घने कोहरे के कारण दृश्यता काफ़ी कम थी जिसमे चालक जब तक संभलता ट्रक गाजीपुर थाने की मुंशी पुलिया स्थित पुलिस चौकी में जा धुसा. तेज रफ्तार ट्रक चौकी की दीवार को तोड़ते हुए पलट गया. गनीमत यही रही कि वह दीवार से टकरा कर पलट गया अन्यथा और भीतर घुस पाता तो हादसा बड़ा हो सकता था,
बता दें, पिछले करीब चार दिनों से गलन और घने कोहरे से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण सड़कों पर हादसों की संख्या भी बढ़ रही है.
लखनऊ से सौरभ निगम की रिपोर्ट.