वाराणसी ब्यूरो / प्रयागराज से वाराणसी आ रही प्राइवेट पैसेंजर बस अचनाक खराब होने से लहरतारा ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ कर लटक गई
वाराणसी। प्रयागराज से वाराणसी आ रही प्राइवेट पैसेंजर बस अचनाक खराब होने से लहरतारा ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ कर लटक गई। बस में करीब 25-30 यात्री बैठे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके से किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल पर पहुंची मंडुआडीह थाने की पुलिस ने बस को हटवाने की कवायद शुरू की दी है।बस ड्राइवर सूरज प्रताप ने बताया कि बस प्रयागराज से आ रही थी। अचानक टायर रॉड टूटने से बस ने संतुलन खो दिया और ओवरब्रिज तोड़कर लटक गई। घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। वहीं दो यात्रियों को मामली खरोच लगने की सूचना है। हालांकि बस का संतुलन खोने से यात्री घबरा जरुर गए थे।लहरतारा एनइआर गेट संख्या-2ए के गेट मैन सचिदानंद सिंह ने बताया कि वह खाना खाने के लिए बैठे ही थे कि अचानक तेज आवाज आई। देखा तो प्रयागराज से आ रही बस ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर लटक गई थी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस पलटी नहीं वरना काफी भयानक हादसा हो सकता था।
सियाराम मिश्रा की रिपोर्ट.